
हिंदी ऑनलाइन बाल कवि प्रतियोगिता
पर्यावरण दिवस 2020 के विशेष अवसर पर निलय फाउंडेशन की तरफ से काव्यांजलि (ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता ) का आयोजन किया जा रहा है | जिसमे विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र (कक्षा 1वीं से 12वीं तक के) निःशुल्क भाग ले सकते हैं। कविता का विषय “पर्यावरण” है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को निलय फाउंडेशन की तरफ से सर्टिफिकेट तथा सर्वश्रेष्ठ 5 कविता लिखने वाले प्रतिभागियों को इनामी राशि प्रदान की जायेगी। विजेताओं के लेख को हमारी वेबसाइट http://nilayfoundation.org/ तथा फेसबुक पेज पर भी प्रकIशित किया जायेगा। कृपया निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और प्रतियोगिता में भाग लें।
सामान्य निर्देश
1. कृपया कविता लिखते समय विषय पर स्थिर रहें।
2. कविता हिंदी भाषा में ही स्वीकृत की जायेगी।
3. कविता में केवल 3 पद्य (stanza) तथा प्रत्येक पद्य में 4 पंक्तियाँ होना अनिवार्य है। अतिरिक्त पद्य तथा पंक्तियाँ होने पर कविता स्वीकार्य नहीं होगी।
4. अपनी कविता के साथ निम्न जानकारी भेजना न भूलें।
अपना नाम:
पिता का नाम:
पता:
विद्यालय का नाम:
कक्षा :
मोबाइल नंबर:
ईमेल ID:
5. आप अपनी कविता को हमारी ईमेल ID , Whatsapp तथा हमारी वेबसाइट पे गूगल फॉर्म के जरिये ऑनलाइन भेज सकते हैं जो की निम्न प्रकार है
ईमेल ID: nilayfoundation@gmail.com
Whatsapp नंबर: +916206825195, +918052623949
गूगल फॉर्म लिंक: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSexxPEa2BHPK6ETBLKOYRczRGOyqnK89oXXQs0E9-M_YPJfuA/viewform
7. कविता भेजने की अंतिम तिथि 15 जून 2020 समय शाम 5:00 बजे तक है। उसके बाद कोई भी कविता स्वीकृत नहीं की जायेगी।
8. प्रतियोगिता के परिणाम हमारी वेबसाइट तथा फेसबुक पेज पर घोषित किया जायेगा तथा सभी छात्रों को उनके सर्टिफिकेट उनकी ईमेल ID पर भेज दिया जायेगा। ईमेल ID न होने की स्थिति में आप उसे हमारी वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
9. सर्वश्रेष्ठ 5 कविता लिखने वाले प्रतिभागियों को उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जायेगा और इनामी राशि प्रदान की जायेगी जिसे ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेज दिया जायेगा। पुरस्कार में दी जाने वाली राशि निम्न प्रकार है।
प्रथम पुरस्कार: Rs. 500
द्वितीय पुरस्कार: Rs. 200
तृतीय पुरस्कार: Rs. 100
चतुर्थ पुरस्कार: Rs. 100
पंचम पुरस्कार: Rs. 100
10. कृपया नक़ल के प्रयास से बचे। इसमें संलिप्त अभ्यर्थियों की कविता स्वीकृत नहीं की जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए whatsapp नंबर पे संपर्क करे